IPL में उतरते ही जहीन के नाम नया रिकार्ड

jaheer khanरायपुर। चोट से जूझ रहे जहीर खान ने आइपीएल-8 में काफी मैचों के बाद मैदान पर कदम रखते ही एक नया रिकार्ड कायम कर दिया। चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में जहीर ने एक पारी में सबसे ज्यादा डॉट गेंदें फेंकने का रिकार्ड बनाया।

जहीर ने इस मैच में 4 ओवर में 1 मेडन के साथ 9 रन लुटाते हुए 2 विकेट झटके। इस दौरान उनकी 19 गेंदों पर कोई भी रन नहीं बना। ये आइपीएल इतिहास का संयुक्त तौर पर रिकॉर्ड है। इससे पहले चार और खिलाड़ी आइपीएल में सबसे ज्यादा डॉट गेंदें फेंकने का रिकॉर्ड बना चुके हैं और जहीर भी इस खास रिकॉर्ड क्लब में शामिल हो गए हैं।

error: Content is protected !!