वीडियो पोस्ट करो और बन जाओ क्रिकेटर

pcbकराची, 4 अगस्त। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को खोजने के लिये एक अनूठा तरीका निकाला है। वह प्रतिभाशाली खिलाड़ियों से उनके क्रिकेट वीडियो मंगाने की योजना बना रहा है और यदि किसी का खेल उन्हें पसंद आया तो फिर उसे एनसीए में ट्रायल्स के लिये चुन लिया जाएगा।

जानकारी के अनुसार, पीसीबी जल्द ही एक वेबसाइट शुरू करने जा रहा है जिसमें कोई भी खिलाड़ी, जिसे लगता है कि वह प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेल सकता है, बल्लेबाजी या गेंदबाजी करते हुए अपना वीडियो पोस्ट कर सकता है।

इसके अलावा उसे अपने करियर के बारे में अन्य जानकारियां भी देनी होंगी। बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘इन वीडियो को इसके बाद नियमित रूप से एनसीए में कोच देखेंगे।

यदि प्रशिक्षकों को लगता है कि कोई ऐसा खिलाड़ी है जिस पर विचार किया जा सकता है तो उसे एनसीए में आगे के ट्रायल के लिये बुलाया जाएगा। ’’ उन्होंने कहा कि यह विचार पीसीबी अध्यक्ष शहरयार खान का था जो इन शिकायतों को सुनकर उकता चुके थे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को नजरअंदाज किया जा रहा है।

 

एजेन्सी
error: Content is protected !!