The Voice of Bareilly since 2010

Boult Audio AirBass Z1 ट्रू वायरलेस ईयरबड्स भारत में लॉन्च, जानिये कीमत और स्पेसिफिकेशंस

नई दिल्ली : बोल्ट ऑडियो (Boult Audio) ने भारत में अपने नए ट्रू वायरलेस ईयरबड्स बोल्ट ऑडियो एयरबैस जेड 1 (Boult Audio AirBass Z1) भारत में लॉन्च कर दिए हैं। बोल्ट ऑडियो एयरबैस जेड 1 ईयरबड्स स्टायलिश लुक और केस के साथ 3 कलर ऑप्शन में आए हैं। यह ट्रू वायरलेस ईयरबड्स बेहतर बैटरी लाइफ, इंस्टैंट पेयरिंग फीचर, अल्ट्रा-लो लेटेंसी कनेक्टिविटी और वॉटर-रेजिस्टेंट डिजाइन ऑफर करते हैं। बोल्ट के एयरबैस जेड 1 ईयरबड्स टच कंट्रोल्स और वॉइस असिस्टेंट्स एक्सेस के साथ आए हैं।


कीमत : बोल्ट ऑडियो के AirBass Z1 ईयरबड्स की कीमत 1,599 रुपये है। यह ईयरबड्स ब्लैक, ब्लू और व्हाइट फिनिश में आए हैं। ब्लैक और ब्लू कलर ऑप्शंस में गोल्ड ऐक्सेन्ट दिया गया है जबकि व्हाइट फिनिश में ब्लैक ऐक्सेन्ट दिया गया है। बोल्ट के इन ईयरबड्स को अमेजन (Amazon) इंडिया की वेबसाइट के जरिए खरीदा जा सकता है। बोल्ट के इन ईयरबड्स को IPX5 सर्टिफिकेशन मिला हुआ है। यानी, ईयरबड्स वॉटर और डस्ट रेजिस्टेंट हैं।

स्पेसिफिकेशंस : बोल्ट ऑडियो के AirBass Z1 ईयरबड्स में 10mm डायनामिक ड्राइवर्स दिए गए हैं। कंपनी का कहना है कि यह एक्स्ट्रा पावरफुल बैस डिलीवर करते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इन ईयरबड्स में Bluetooth v5.0 ऑप्शन है और इनकी रेंज 10 मीटर है। ईयरबड्स हॉल स्विच टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं जो कि इन्हें केस ओपन होने के साथ ही स्मार्टफोन से कनेक्ट होने की सहूलियत देता है। Boult Audio AirBass Z1 में दिया गया टच कंट्रोल आपको कॉल्स मैनेज करने, ट्रैक चेंज करने, वॉल्यूम लेवल्स बदलने, गूगल या Siri वॉइस असिस्टेंट ऐक्टिवेट करने की सुविधा देता है। 


बैटरी लाइफ
: AirBass Z1 ईयरबड्स सिंगल चार्ज पर 8 घंटे तक का प्लेबैक देते हैं। वहीं, चार्जिंग केस के साथ ईयरबड्स 24 घंटे तक का प्लैबैक ऑफर करते हैं। कंपनी का कहना है कि Airbass Z1 का डिजाइन पैसिव नॉइस कैंसलेशन की सहूलियत देता है। 

error: Content is protected !!