LG rollable tv : दुनिया के पहले रोलेबल टीवी की बिक्री शुरू, जानिये क्या हैं विशेषताएं

नई दिल्ली। दक्षिण कोरिया बेस्ड बहुराष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक कंपनी एलजी (LG) ने दुनिया के पहले रोलेबल टीवी (LG rollable tv) की बिक्री शुरू कर दी है। इसे सिग्नेचर टीवी भी कहा जाता है। इसमें 65-इंच की रोलेबल स्क्रीन है। ऑन होने पर स्क्रीन एक डॉक से बाहर निकलती है और फिर वापस उसी में चली जाती है। इस टीवी को कंपनी 3 साल पहले पेश किया था।

इस सिग्नेचर टीवी को कंपनी ने सबसे पहले दक्षिण कोरियाई मार्केट में बीते साल अक्टूबर में लॉन्च किया था। इसकी 88,500 डॉलर (करीब 64 लाख रुपये) है। कंपनी ने कहा कि इस उसकी ऑफिशियल वेबसाइट से दुनियाभर में खरीदा जा सकता है। शुरुआत में इसकी बिक्री अमेरिका, रूस, जर्मनी और फ्रांस समेत 15 देश में की जाएगी।

LG रेवेन्यू के मामले में दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी है। कंपनी के पास 16.5% मार्केट शेयर है। सैमसंग 31.9% मार्केट शेयर के साथ पहले स्थान पर है।

LG रोलेबल टीवी के स्पेसिफिकेशन

इस रोल होने वाली टीवी को तीन अलग-अलग तरह के मोड में इस्तेमाल किया जा सकता है जिसमें तीन तरह के डिस्प्ले साइज मिलते हैं। इसे डिजाइन करने में कंपनी ने खास तकनीक का इस्तेमाल किया है। एलजी की यह लेटेस्ट टीवी यूजर के कमांड देने पर ही दिखाई देगा, नहीं तो टीवी के नीचे की तरफ लगे बेस में चला जाएगा। इसके तीन मोड में से एक है लाइन व्यू मोड जिसमें इस टीवी का सिर्फ एक चौथाई भाग ही उपर की ओर दिखाई देता है। इसमें यूजर क्लॉक, फोटो फ्रेम, मूड, म्यूजिक और होम डैशबोर्ड की तरह काम में लिया जा सकता है।

यह टीवी क्लॉक मोड में घड़ी की तरह काम करेगा। फ्रेम मोड में यूजर इसमें अपनी फैमिली फोटो को लगा सकता है, जो स्मार्टफोन की मदद से शेयर की जा सकती है और इसके मूड मोड से घर में ज्यादा आरामदायक वातावरण बनाया जा सकता है। यूजर को ऑनस्क्रीन म्यूजिक कंट्रोल मिलता है, साथ ही इससे घर के दूसरे स्मार्ट गैजेट को भी कंट्रोल किया जा सकता है।

जीरो मोड में पूरी 65 इंच का टीवी बेस में चला जाता है। हालांकि जीरो मोड में यूजर म्यूजिक और ऑडियो का आनंद ले सकता है। इसमें 100 वाट का डॉल्बी एटमोस ऑडियो सिस्टम लगा है। फुल व्यू में बड़ी सी स्क्रीन का आनंद लिया जा सकता है जो एआई पावर्ड इमेज और बेहतरीन साउंड क्वालिटी को सपोर्ट करता है। टीवी में एलजी का ही सेकंड जनरेशन अल्फा 9 इंटेलिजेंट प्रोसेसर लगाया गया है।

अमेजन ऐलेक्सा फीचर की मदद से इस टीवी को आवाज से भी कंट्रोल किया जा सकता है जो यूजर के कहे अनुसार काम करेगा। यह एपल एयरप्ले 2 और होमकिट को सपोर्ट करती है।

यह दुनिया का पहली OLED टीवी जिसकी स्क्रीन बोलने भर से काम करती है। इसमें डिस्प्ले को ऑप्टिमाइज करने के लिए पिक्सल डिमिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है जो लगभग 3.3 करोड़ सेल्फ एमिटिंग पिक्सल को सपोर्ट करता है।

gajendra tripathi

Share
Published by
gajendra tripathi

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

24 mins ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

14 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

14 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

15 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

16 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

16 hours ago