The Voice of Bareilly since 2010

सोलर चार्जिंग फीचर वाली स्मार्टवॉच Garmin Enduro लॉन्च, 65 दिन तक बैटरी चलने का दावा

नई दिल्ली। परंपरागत रिस्ट वाच के घटते क्रेज के बीच स्मार्टवॉच की लोकप्रियत लगातार बढ़ रही है। ऐसे में कंपनियां ग्राहकों को लुभाने के लिए स्मार्टवाच में नए-नए फीचर जोड़ रही हैं। इसी कड़ी में अमेरिका की जानी-मानी स्मार्टवॉच कंपनी Garmin ने बेहद शानदार स्मार्टवॉच-Garmin Enduro को लॉन्च किया है जो सोलर चार्जिंग सपॉर्ट और 65 दिन तक की बैटरी लाइफ के साथ आती है।

कंपनी इस स्मार्टवॉच को नई ultraperformance GPS watch भी बता रही है। इसमें 280×280 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 1.4 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है। इसकी बैटरी कपैसिटी के बारे में कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है। कंपनी का दावा है कि इममें दी गई बैटरी सोलर पर इस्तेमाल होने पर स्मार्टवॉच मोड में 65 दिन तक की बैटरी लाइफ दे सकती है। वहीं, बैटरी सेवर मोड में यह सोलर चार्जिंग के साथ एक साल तक चल सकती है।

हेल्थ ट्रैकिंग के लिए कई सेंसर

Garmin Enduro में आपको जीपीएस के साथ एक आम स्मार्टवॉच में मिलने वाले सारे फीचर मिलेंगे। यूजर के स्वास्थ्य को मॉनिटर करने के लिए इस स्मार्टवॉच में हार्ट रेट मॉनिटरिंग, अडवांस स्लीप ट्रैकिंग, ब्लड ऑक्सीजन सैचुरेशन लेवल के साथ कई और सेंसर दिए गए हैं।

ऐंड्रॉयड और iOS स्मार्टफोन के साथ पेयरिंग

इस स्मार्टवॉच को ऐंड्रॉयड के साथ ही iOS स्मार्टफोन्स के साथ पेयर किया जा सकता है। कीमत की बात करें तो इसका स्टील मॉडल 799.99 डॉलर (करीब 58,300 रुपये) और टाइटेनियम वेरियंट 899.99 डॉलर (65,600 रुपये) के प्राइस टैग के साथ आता है। स्मार्टवॉच को कंपनी की वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।

error: Content is protected !!