अलीगढ़ में शराब पीने से 9 लोगों की मौत, सीएम ने तलब किए गृह और आबकारी विभाग के अफसर

लखनऊ/अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के लोधा थाना क्षेत्र के अंतर्गत करसुआ गांव में शुक्रवार को 9 लोगों की शराब पीने से मौत हो गई। 10 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है जिन्हें जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। गांव के दो देसी शराब के ठेकों को सील करा दिया गया है। इस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के तेवर बेहद सख्त हैं। उन्होंने गृह और आबकारी विभाग के शीर्ष अधिकारियों को अपने सरकारी आवास पर तलब किया है।

एसडीएम कोल रंजीत सिंह ने बताया कि जिन लोगों की मौत हुई है, उनके परिवारीजनों ने बताया है कि गांव के ही ठेके से शराब खरीद कर पी थी। मरने वालों में 2 करसुआ में स्थित एचपी गैस बॉटलिंग प्लांट के ड्राइवर जबकि 3 गांव के ही रहने वाले थे। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

 
error: Content is protected !!