बदायूं : अचानक दीवार गिरने से दो भाइयों के तीन बच्चे दबे, एक की मौत

wall fallen in budaun

बदायूं। कुमार गांव थाना क्षेत्र के गांव बनेई अचानक दीवार गिरने से दीवार के पास खेल रहे चचेरे तहेरे तीन भाई बहिनों में चचेरे भाई की मौत हो गई जबकि दो भाई बहिन गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना गुरुवार दोपहर लगभग ग्यारह बजे की है। सालिम व इकरार के तीन बच्चे घर में बनी दीवार के सहारे खेल रहे थे। दीवार अचानक भरभारा कर गिर गई। धमाका सुनकर परिवार वाले व ग्रामीण मौके पर पहुंचे। वहां का दृश्य देखकर घर में कोहराम मच गया। दोनों भाइयों के तीन बच्चे दीवार के मलबे के नीचे दब गए थे। छोटे भाई सालिम के मासूम पुत्र सैफ उम्र चार साल की मौके पर ही मौत हो गई। बड़े भाई इकरार के दो बच्चे नादिया व मोहम्मद अली गंभीर रूप से घयाल हो गए।

मासूम की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिवार वालों ने जिसकी सूचना हल्का लेखपाल को दी। जहां लेखपाल प्रदीप कुमार ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का निरीक्षण किया है।

error: Content is protected !!