दुःखद : 8 माह के बच्चे को छोड़ गाजियाबाद में पति-पत्नी ने किया सुसाइड

सुसाइड यानि आत्महत्या,फ्लैट में सुसाइड ,

गाजियाबाद। कोरोना संकटकाल में सुसाइड यानि आत्महत्या की घटनाएं लगातार बढ़ते जा रही हैं। ये नयी घटना उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की है। यहां के पॉश इलाके इंदिरापुरम के ज्ञान खंड-1 में एक दंपति ने फ्लैट में सुसाइड कर लिया। हैरान करने वाली बात ये कि उनका 8 महीने का मासूम बच्‍चा घर में अकेला था। मृतका की बहन को एसएमएस के जरिय इस चौंकाने वाली घटना के बारे में जानकारी मिली। वह ग्रेटर नोएडा में रहती हैं।

पुलिस के मुताबिक, पल्‍लवी और निखिल इंदिरापुरम के ज्ञान खंड-1 में रहते थे। पल्‍लवी ने ड्रॉइंग रूम में तो निखिल ने बेडरूम में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वहीं, उनका 8 महीने का बच्‍चा घर में अकेला मिला है। अभी तक सुसाइड की वजहों का पता नहीं चल सका है।

error: Content is protected !!