The Voice of Bareilly since 2010

ईरान-इजराइल युद्ध : इजरायल के सबसे बड़े अस्पताल पर मिसाइल हमला, तेल अवीव में धमाकों से दहशत

#Iran, #iranisraelwar, #BigNews ,#IranIsraelConflict,

मध्य पूर्व में हालात बेहद गंभीर होते जा रहे हैं। ईरान द्वारा दागी गई मिसाइलें अब इजराइल के सबसे बड़े अस्पतालों तक जा पहुंची हैं। ताज़ा जानकारी के अनुसार, साउदर्न इजराइल के बेर्शेवा शहर में स्थित सोरोका मेडिकल सेंटर पर सीधा मिसाइल हमला हुआ है।

यह अस्पताल दक्षिणी इजराइल का सबसे बड़ा स्वास्थ्य संस्थान माना जाता है। इस हमले में अस्पताल की इमारत को गंभीर नुकसान पहुंचा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस मिसाइल स्ट्राइक की पुष्टि हो चुकी है और यह हमला ईरानी मिसाइल से हुआ। साथ ही, इजराइल की राजधानी तेल अवीव में भी कई विस्फोटों की आवाज़ें सुनी गई हैं।

https://youtu.be/yoGcKCFdOPE

हमले के बाद अस्पताल की हालत खस्ता है – कई खिड़कियां, दीवारें और उपकरण तबाह हो गए हैं। जान-माल के नुकसान की पुष्टि अभी नहीं हुई है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि यह हमला युद्ध को और अधिक भड़काएगा। पूरे क्षेत्र में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। ये घटनाक्रम दर्शाते हैं कि युद्ध अब असैन्य ठिकानों तक भी पहुंच चुका है, जिससे मानवता पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है।

इजराइली रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने कहा कि खामेनेई मॉडर्न हिटलर हैं। उनके जैसे तानाशाह को जीने का अधिकार नहीं है। उन्होंने हमेशा अपने एजेंटों के जरिए इजराइल को खत्म करना चाहा है। ईरान ने आज सुबह इजराइल के चार शहरों तेल अवीव, बीर्शेबा, रमत गण और होलोन पर 30 मिसाइलें दागीं। इनमें 7 मिसाइलों को इजराइली डिफेंस सिस्टम रोकने में नाकामयाब रहा। इसमें 176 लोग घायल हुए हैं। 6 लोगों की हालत गंभीर है।

इजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि ईरान जानबूझकर इजराइली नागरिकों और अस्पतालों को निशाना बना रहा है। हम तेहरान में बैठे अत्याचारियों से इसकी पूरी कीमत वसूलेंगे।पूरे क्षेत्र में हाई अलर्ट घोषित किया गया है।

error: Content is protected !!