आइसक्रीम में निकला सांप,वायरल हुई तस्वीर

खाने-पीने की चीजों में अनहाइजीनिक चीजें मिलने की खबरें अक्सर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहती हैं। कभी मरा हुआ कीड़ा, कभी चूहा, तो कभी मेंढक! लेकिन लेकिन अब सोशल मीडिया पर आइसक्रीम चर्चा में है। दरअसल, थाईलैंड में एक शख़्स के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसे सुनकर आपका भी आइसक्रीम खाने से मन उठ जाएगा।


थाईलैंड में एक व्यक्ति उस समय हैरान रह गया जब उसने एक स्ट्रीट वेंडर से आइसक्रीम खरीदी थी और उसमें पूरा सांप जमा हुआ था। यह अजीबोगरीब घटना तुरंत वायरल हो गई, जिससे सोशल मीडिया पर लोग हैरान और हैरान रह गए।

यह घटना मिडिल थाईलैंड के मुआंग रत्चबुरी के पाक थो निवासी रेबन नाकलेंगबून ने फेसबुक पर अपनी इस चौंकाने वाली घटना की तस्वीरें साझा कीं। तस्वीरों में काले और पीले रंग के सांप का सिर साफ दिखाई दे रहा था। घबराए हुए रेबन ने तुरंत इसकी तस्वीरें फेसबुक पर शेयर कीं, और पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गई।
पहली बाइट लुभाएगी, दूसरी अस्पताल पहुंचाएगी!
पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई. कुछ लोगों ने इसे मज़ाकिया अंदाज में ‘स्नेक फ्लेवर आइसक्रीम’ करार दिया, तो कुछ ने इसे ‘प्रोटीन बूस्ट’ बताकर हंसी उड़ाई। एक यूजर ने लिखा,’पहली बाइट लुभाएगी, दूसरी अस्पताल पहुंचाएगी!’ वहीं, कुछ लोगों ने इस घटना पर चिंता जताते हुए खाने-पीने की चीजों में सुरक्षा मानकों पर सवाल उठाए।

error: Content is protected !!