Viral News : प्रिंसिपल ने छात्रों के सामने ही हथौड़े से तोड़े उनके 16 स्मार्टफोन

वायरल News, प्रिंसिपल ने छात्रों के सामने ही हथौड़े से तोड़े उनके 16 स्मार्टफोन, principal destroyed 16 smartphones.

बेंगलुरु । कर्नाटक में सिरसी स्थित ‘एमईएस चैतन्य पीयू कॉलेज’ के प्रिंसिपल के सख्त रवैये का वीडियो सोशल मीडिया में धूम मचा रहा है। इस वीडियो में प्रिंसिपल छात्रों के सामने ही उनके स्मार्टफोन पर हथौड़ा चलाते दिख रहे हैं।

प्रिंसिपल कक्षा में लेक्चर के दौरान छात्रों के स्मार्टफोन इस्तेमाल करने से परेशान थे। इसके चलते उन्होंने छात्रों को कई बार स्मार्टफोन तोड़ने की चेतावनी दी थी, लेकिन छात्र बाज नहीं आ रहे थे। प्रिंसिपल ने जब दोबारा देखा कि छात्र कक्षा में लेक्चर के दौरान मोबाइल में व्यस्त हैं, तो उन्होंने हथौड़ा मंगवाया और छात्रों के सामने ही उनके 16 स्मार्टफोन चकनाचूर कर दिए।

एजेंसी

error: Content is protected !!