The Voice of Bareilly since 2010

चैती छठ पर्व: श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से अस्ताचलगामी सूर्य को दिया संध्या अर्घ्य

चैती छठ पर्व,#ChaitiChhath ,#ChhathPuja ,#SandhyaArghya, #ChaitraChhath2026,

उत्तर प्रदेश : चैत्र मास में मनाए जाने वाले पावन चैती छठ पर्व के तीसरे दिन 24 मार्च 2026 आज श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और भक्ति भाव से संध्या अर्घ्य अर्पित किया। व्रतियों ने डूबते सूर्य (भगवान भास्कर) को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि, स्वास्थ और खुशहाली की कामना की।

शाम होते ही शहर के विभिन्न घाटों, नदियों और जलाशयों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाएं और पुरुष पारंपरिक वस्त्रों में सजे, हाथों में दउरा और सूप लेकर जल में खड़े होकर सूर्य देव को जल, फल, ठेकुआ और अन्य प्रसाद अर्पित करते नजर आए। पूरा वातावरण भक्ति और आस्था की मिठास से भर गया।

चैती छठ 2026 में संध्या अर्घ्य आज 24 मार्च को दिया गया, जबकि कल 25 मार्च को उषा अर्घ्य के साथ पर्व का समापन होगा। यह पर्व सूर्य उपासना और छठी मैया की आराधना का प्रतीक है, जिसमें 36 घंटे का निर्जला व्रत भी शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!