The Voice of Bareilly since 2010

विश्व श्रमिक दिवस: मानव सेवा क्लब ने 6 घरेलू श्रमिकों के चेहरे पर लायी मुस्कान

Bareillylive : मानव सेवा क्लब ने शुक्रवार को विश्व श्रमिक दिवस पर कहरवान कार्यालय में विचार गोष्ठी और सम्मान समारोह आयोजित किया। घर-घर जाकर चौका-बर्तन, झाड़ू-पोछा और खाना बनाने वाली 6 श्रमिक महिलाओं को हार, पटका व उपहार भेंट कर सम्मानित किया। सम्मान पाते ही उनके चेहरे खिल उठे, भावुक क्षणों ने सबको छू लिया।

क्लब अध्यक्ष सुरेंद्र बीनू सिन्हा, इंद्र देव त्रिवेदी, सुनील कुमार शर्मा, जितेंद्र सक्सेना व निर्भय ने सम्मान प्रदान किया। प्रीति सक्सेना, मंजू लता व रश्मि सक्सेना ने हार-पटके पहनाए। एक महिला ने कहा, “ऐसा सम्मान पहली बार, हमारा श्रम बेकार नहीं।”बाल श्रम उन्मूलन पर गोष्ठी में सुरेश बाबू मिश्रा ने अध्यक्षता की।

विशिष्ट अतिथि डॉ. सुरेश रस्तोगी, इंद्र देव त्रिवेदी व मुकेश सक्सेना ने कहा, “बच्चों से पढ़ाई की उम्र में श्रम न कराएं—यह अपराध है। श्रम विभाग सख्ती बरते।” वक्ताओं ने बाल श्रम रोकने पर जोर दिया। सुरेंद्र बीनू सिन्हा ने आभार व्यक्त किया। पार्षद सुधा सक्सेना, मंजू, प्रीति, अनिल कुमार गुप्ता व महासचिव प्रदीप माधवार उपस्थित रहे। आयोजन ने श्रमिकों के योगदान को सलाम किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!