The Voice of Bareilly since 2010

स्वामी विवेकानंद पुण्यतिथि: मानव सेवा क्लब का भावपूर्ण आयोजन, सिद्धांतों के अनुसरण का संकल्प

Bareillylive : मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में द्वारिका पुरम कालोनी में शनिवार को महापुरुष स्वामी विवेकानंद की 125वीं पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। उनके चित्र पर माल्यार्पण करके क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा और इन्द्र देव त्रिवेदी ने कहा कि दुनिया को भारत और भारतीयता का मर्म समझाने वाले, युवाओं के आदर्श और प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद ने विश्व को शांति एवं सद्भावना का संदेश दिया।

स्वामी विवेकानंद के जीवन और शिक्षाओं पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि समाज के लिए उनके संदेश आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने कि वे अपने समय में थे। उन्होंने कहा कि हम युग पुरुष स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन करते हैं। कार्यक्रम में महासचिव मुकेश कुमार सक्सेना, प्रकाश चंद्र सक्सेना, अरुणा सिन्हा, सुनील शर्मा, गंगा राम पाल, राजेश सक्सेना, अनिल सक्सेना, शोभा सक्सेना, अखिलेश कुमार, सत्येंद्र सक्सेना, अनिल गुप्ता, शकुन सक्सेना, अंजलि, शोभा, शशि बाला, मंजू, जितेन्द्र सक्सेना, कुसुम लता और ए.ए.ल. गुप्ता मौजूद रहे। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों ने स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को आगे बढ़ाने और समाज सेवा के क्षेत्र में उनके सिद्धांतों का अनुसरण करने का संकल्प भी लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!