bareillylive@bareillynews:डप्टा गांव में लगा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर जांच कर चश्मे बांटे
भमोरा ,बरेली ,विकास खंड आलमपुर जाफराबाद के अंतगर्त गांव डप्टा मे क्षेत्रीय विधायक की ओर से ग्रामीणों को चिकित्सा सुबिधा देने के उद्देश्य से रविवार को निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया शिविर में चार सौ से अधिक महिलाओं पुरुषों को जांच के बाद चश्मे दवाएं बितरित की गई ।
रविवार को डप्टा गांव के सेंटर पर पहुंची चिकित्सा वैन के साथ आयी डाक्टरों की टीम ने क्षेत्रीय विधायक डा. राघवेंद्र शर्मा की पहल पर निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जिसका शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह ने फीता काटकर किया ।
उन्होंने विधायक राघवेंद्र शर्मा द्धारा की गई पहल की सराहना करते कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं का पहुंचाना अत्यंत ही सराहनीय कार्य हैं ।
शिविर में बिशेषज्ञो की टीम ने ग्रामीणों की आंखों की जांच कर परामर्श देकर जरूरत मंद करीब चार सौ लोगों को निशुल्क दवाएं और चश्मे दिये लाभ उठाने वाले ग्रामीणों ने कहा ऐसी सुबिधा गांव में मिलती रहे तो उन्हें शहर नहीं जाना पडेगा जिससे उनका समय और पैसा दोनों बचेगा ।शिविर में भाजपा जिला महामंत्री राहुल दीक्षित , प्रधान प्रमोद कुमार उपाध्याय , आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे ।






Leave a Reply