Bareillylive: अखिल भारतीय उत्तराखंड महासभा द्वारा दसवां हरेला महोत्सव आगामी 2 अगस्त रविवार को रोटरी भवन में आयोजित किया जाएगा।
महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद घिल्डियाल ने कुरमंचल नगर में हुई सभा में जानकारी देते हुए बताया कि महोत्सव में पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में योगदान देने वाले डॉ. अजय यादव, एसोसिएट प्रोफेसर, रोहिलखंड यूनिवर्सिटी को “वृक्ष मित्र सम्मान” से सम्मानित किया जाएगा।
सभा में यह भी घोषित किया गया कि वरिष्ठ मंडल प्रबंधक, भारतीय जीवन बीमा निगम देवेंद्र कुमार जोशी को “नागरिक अभिनंदन सम्मान” दिया जाएगा। कार्यक्रम में विशेष आकर्षण के रूप में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज करा चुके राम सिंह चौहान का भी अभिनंदन किया जाएगा।
प्रमुख अतिथियों में श्रीमती दीक्षा भंडारी (डीएफओ), अनिल कुमार सक्सेना (वरिष्ठ भाजपा नेता एवं अधिवक्ता), डॉ. महेन्द्र सिंह भटोला (प्रधानाचार्य, एसआरएमएस) और राजेश अग्रवाल (सभासद) शामिल होकर कार्यक्रम में अतिथि सत्कार करेंगे।
महासभा के जिला महासचिव चंदन सिंह ने बताया कि हरेला महोत्सव में उत्तराखंड के प्रतिभाशाली बालक-बालिकाओं को सम्मानित किया जाएगा।
अध्यक्ष देवेंद्र सिंह देवलिया ने कहा कि खटीमा, हल्द्वानी और अल्मोड़ा से आए सांस्कृतिक दल महोत्सव में पारंपरिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। इसके अलावा समाज के दो वृद्ध नागरिकों का विशेष सम्मान भी किया जाएगा।
आज की बैठक में सर्वश्री दामोदर लोहानी, कर्नल एम. सी. पंत, दीवानी चंद, कुंवर सिंह बिष्ट, प्रमोद पंत, अभिनीत सिंह नेगी, पुष्कर सिंह राणा, उमेश बिनवाल, जीत सिंह अधिकारी व दिनेश जोशीव सहित अन्य सदस्यों ने विचार व्यक्त किए और कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की। महोत्सव में नागरिकों की बड़ी संख्या के शामिल होने की उम्मीद जताई गई है।






Leave a Reply