bareillylive@bareillynews:संस्कार भारती द्वारा 101 कलागुरुओं को सम्मानित कर बढ़ाया मान
बरेली। संस्कार भारती ब्रज प्रान्त व संस्कार भारती आगरा जिला समिति द्वारा रविवार को बल्केश्वर स्थित सेंट एंड्रूज स्कूल में नटराज पूजन के साथ 101 कला गुरुओं का सम्मान किया गया।
जिसका मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, मुख्य वक्ता राज्य ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र मिश्र, पूर्व कुलपति बलदेव भाई और कार्यक्रम अध्यक्ष भूप सिंह इंदौलिया ने शुभारंभ किया।
स्वागताध्यक्ष सेंट एंड्रूज शिक्षा समूह के मुख्य प्रबंध निदेशक डॉ. गिरधर शर्मा, विशिष्ट अतिथि एड. अमित जैन, पवन गुप्ता, मनीष अग्रवाल पायल वाले, बांकेलाल जी, एड. सुभाष चंद्र अग्रवाल, विजय कुमार, एसके मिश्रा, रामकुमार अग्रवाल मंच पर मौजूद रहे।
कार्यक्रम में प्रांतीय अध्यक्ष सीए संजय गोयल, जिलाध्यक्ष राम अवतार यादव, महामंत्री यतेंद्र सोलंकी, प्रांतीय कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल, प्रांतीय महामंत्री नंदनंदन गर्ग की प्रमुख उपस्थिति रही।
101 कला गुरु सम्मान के आयोजन में बरेली के कलागुरुओं में प्रशिद्ध चित्रकार कुलदीप वर्मा, वरिष्ठ संगीतकार नीलिमा रावत, वरिष्ठ संगीतज्ञ प्रदीप रावत, प्रशिद्ध साहित्यकार लक्ष्मीनारायण सरस, वरिष्ठ रंगकर्मी पप्पू वर्मा, नीलम वर्मा को प्रदान किया गया सभी संस्था द्वारा समस्त कलागुरुओं को प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह, शॉल, नारियल, सुन्दर मोतियों की माला से सम्मानित किया गया I
इस दौरान बरेली की बाल कलाकार आरोही रावत को प्रयाग संगीति समिति द्वारा आयोजित अखिल भारतीय संगीत प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त होने पर प्रांतीय अध्यक्ष सी ए संजय गोयल व प्रांतीय महामंत्री नन्द नन्दन गर्ग द्वारा पटका व मोतियों की माला पहनाकर सम्मानित किया गया |
I इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष सीए संजय गोयल, जिलाध्यक्ष राम अवतार यादव, महामंत्री यतेंद्र सोलंकी, प्रांतीय कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल, प्रांतीय महामंत्री नंदनंदन गर्ग, मंत्री डॉ. मनोज पचौरी, डॉ. केशव शर्मा, डॉक्टर अलोक शर्मा, डॉक्टर मदन मोहन लाल, डॉ. इंदिरा अग्रवाल, प्रांतीय कला धरोहर संयोजक आर्येंद्र प्रकाश, प्रांतीय लोक कला संयोजक कुंवर पाल भंवर, जिला संरक्षक करतार चंद्र शास्त्री की प्रमुख उपस्थिति रही।






Leave a Reply