bareillylive@bareillynews:नई दिल्ली में युवा कांग्रेस की बैठक, संगठन मजबूती और युवाओं के मुद्दों पर हुई चर्चा
नई दिल्ली। कांग्रेस मुख्यालय, अकबर रोड और इंदिरा भवन में सोमवार को युवा कांग्रेस पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, आगामी कार्यक्रमों की रणनीति और युवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित बैठक में उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम एवं सह-प्रभारी प्रदीप नरवाल ने उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्षों के साथ संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की।
इसके बाद इंदिरा भवन में भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब और राष्ट्रीय प्रभारी मनीष शर्मा ने देशभर से आए प्रतिनिधियों तथा उत्तर प्रदेश पश्चिम युवा कांग्रेस की टीम के साथ संवाद किया।
बैठक में संगठन विस्तार, जनसंपर्क अभियान और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। पदाधिकारियों ने आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने का संकल्प लिया।
बैठक के दौरान जानकारी दी गई कि 28 जुलाई को उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश पश्चिम युवा कांग्रेस के साथ रामपुर स्थित मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय का दौरा करेगा।
प्रतिनिधिमंडल विश्वविद्यालय के कर्मचारियों और छात्रों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं एवं सुझाव सुनेगा। साथ ही विश्वविद्यालय से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर लोकतांत्रिक तरीके से अपना पक्ष रखते हुए विरोध भी दर्ज कराया जाएगा।






Leave a Reply