The Voice of Bareilly since 2010

कांवड़ यात्रा से पहले प्रशासन अलर्ट, किया रूट का निरीक्षण

bareillylive@bareillynews:कांवड़ यात्रा से पहले प्रशासन अलर्ट, किया रूट का निरीक्षण

फतेहगंज पश्चिमी। बरेली के फतेहगंज पश्चिमी ब्लाक क्षेत्र में कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से बरेली के फतेहगंज पश्चिमी ब्लॉक क्षेत्र में प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

क्षेत्राधिकारी हाईवे देवेश कुमार ने फतेहगंज थाना प्रभारी प्रवीन कुमार और मीरगंज एसडीएम निधि शुक्ला के साथ पूरे रूट का स्थलीय निरीक्षण किया।


निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने हाईवे स्थित राधा कृष्ण मंदिर, टोल प्लाजा के पास बने कांवरिया मंदिर और कस्बे के ठाकुरद्वारा मंदिर का जायजा लिया।

मंदिर परिसरों में साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष जोर देते हुए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए। साथ ही सड़क पर चल रहे पैचवर्क कार्य का भी निरीक्षण कर उसे निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के आदेश दिए।

अधिकारियों ने नेशनल हाईवे के पूरे कांवड़ रूट का भी भ्रमण कर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का आकलन किया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यात्रा के जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!