The Voice of Bareilly since 2010

जौहर विश्वविद्यालय मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, राजेंद्र पाल गौतम ने भाजपा पर साधा निशाना

bareillylive@bareillynews:जौहर विश्वविद्यालय मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, राजेंद्र पाल गौतम ने भाजपा पर साधा निशाना

बरेली। रामपुर स्थित जौहर विश्वविद्यालय को लेकर भारतीय जनता पार्टी सरकार के कथित भेदभावपूर्ण रवैये के विरोध में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम के रामपुर आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर बरेली महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश दादा के नेतृत्व में प्रवक्ता पंडित राज शर्मा, सुरेश दिवाकर, डॉ. हरीश गंगवार, राजाराम साहू, विश्वास साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए।


सभा को संबोधित करते हुए राजेंद्र पाल गौतम ने आरोप लगाया कि भाजपा समाज को जाति और बिरादरी के आधार पर बांटकर राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में समाज के सभी वर्गों को एकजुट होकर सामाजिक समरसता और भाईचारे को मजबूत करना चाहिए।


कांग्रेस नेता ने यह भी आरोप लगाया कि प्रदेश में युवाओं के साथ पुलिस की बर्बरता और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता महंगाई, बेरोजगारी और सामाजिक विभाजन जैसी समस्याओं से जूझ रही है, जबकि सरकार मूल मुद्दों से ध्यान भटकाने का काम कर रही है।


उन्होंने लोगों से संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय के मूल्यों की रक्षा के लिए एकजुट होने का आह्वान किया और कहा कि कांग्रेस सभी वर्गों को साथ लेकर न्याय, समानता और भाईचारे की राजनीति के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!