baareillylive@bareillynews:बरेली कॉलेज के अस्थाई कर्मचारियों का अल्टीमेटम, 10 अगस्त तक मांगें नहीं मानीं तो 14 अगस्त से भूख हड़तालबरेली।
बरेली कॉलेज के अस्थाई कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर आंदोलन का ऐलान कर दिया है। कर्मचारी कल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपते हुए तीन प्रमुख मांगों के शीघ्र समाधान की मांग की।
ज्ञापन में कर्मचारियों ने बरेली कॉलेज को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा देने, वर्षों से कार्यरत अस्थाई कर्मचारियों का विनियमितीकरण अथवा रिक्त पदों पर समायोजन करने तथा सहायक श्रमायुक्त बाल गोविंद द्वारा 17 जुलाई 2026 को जारी आदेश का तत्काल अनुपालन कराने की मांग उठाई है।
कर्मचारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि 10 अगस्त तक उनकी मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो 14 अगस्त से अस्थाई कर्मचारी भूख हड़ताल पर बैठेंगे। उनका कहना है कि आंदोलन की स्थिति में उत्पन्न होने वाली सभी परिस्थितियों की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश सरकार और बरेली कॉलेज प्रबंध समिति की होगी।
ज्ञापन सौंपने के दौरान कर्मचारी कल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा, हरीश चंद्र मौर्य सहित कई अस्थाई कर्मचारी मौजूद रहे।






Leave a Reply