बरेलीलाइव@bareillylive:bareillynews: सावन के सभी सोमवार अवकाश घोषित करने की मांग, शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन
बरेली। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, बरेली ने सावन माह के सभी सोमवार को विद्यालयों में अवकाश घोषित किए जाने की मांग को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा को ज्ञापन सौंपा।
जिलाध्यक्ष नरेश गंगवार के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि सावन के सोमवार को बड़ी संख्या में कांवड़िये कछला गंगा घाट बदायूं से जल लेकर बरेली के विभिन्न शिव मंदिरों में जलाभिषेक करने आते हैं, जिससे बदायूं रोड सहित प्रमुख मार्गों पर भारी जाम की स्थिति बन जाती है।
शिक्षक संघ का कहना है कि जाम के कारण शिक्षकों को समय पर विद्यालय पहुंचने में कठिनाई होती है और सुरक्षा संबंधी जोखिम भी बढ़ जाता है। इसलिए विद्यार्थियों और शिक्षकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सावन माह के प्रत्येक सोमवार को विद्यालयों में अवकाश घोषित किया जाए।
ज्ञापन सौंपने के दौरान के.सी. पटेल, बलवीर सिंह, भारत वीर सिंह, पुष्पराज गंगवार, विजेंद्र गुर्जर, अनिल कुमार सिंह, हरीश गंगवार, मोहम्मद यूनुस, गिरिवर सिंह, विनोद कुमार, मृदुला गंगवार, सूरज गंगवार, आकाश कुमार, पंकज यादव, रुपिंदर राठौर, दिनेश कुमार, सिंकुल गंगवार, प्रेमशंकर, गजेंद्र राठौर, अमित सिंह राणा, हेम पाल, सी.एल. चौधरी सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।





Leave a Reply