bareillylive@बरेलीलाइव:bareillynews: बीबी सकीना की याद में निकला जुलूस-ए-आलम, गूंजी या हुसैन की सदाएं
बरेली। सक्का-ए-सकीना की ओर से इमाम हुसैन की लाडली बेटी जनाबे सकीना की शहादत पर 13 सफर के मौके पर इमामबाड़ा शाह शियां चौक, गढ़ैया से जुलूस-ए-आलम बरामद किया गया।
जुलूस से पहले मजलिस का आयोजन किया गया, जिसे आली जनाब मौलाना आज़म हुसैन जैदी ने खिताब किया। उन्होंने कर्बला के वाकये, जनाबे सकीना की जिंदगी और उनके सब्र व कुर्बानी पर रोशनी डालते हुए लोगों से अहलेबैत की तालीमात पर अमल करने की अपील की।

मजलिस के बाद जुलूस-ए-आलम बरामद हुआ, जिसमें मकामी अंजुमनों के अलावा बाहर से आई अंजुमनों ने भी नौहाख्वानी और सीना ज़नी कर शहीदाने कर्बला को खिराज-ए-अकीदत पेश किया। पूरे रास्ते “या हुसैन” और “या सकीना” की सदाएं गूंजती रहीं। बड़ी संख्या में अकीदतमंद जुलूस में शामिल हुए।
कमेटी सक्का-ए-सकीना के पदाधिकारियों ने बताया कि 13 सफर का यह जुलूस पिछले 19 वर्षों से लगातार निकाला जा रहा है। जुलूस के आयोजन में सदर रेहान ज़ैदी, जनरल सेक्रेटरी फ़ैहमी ज़ैदी, अदनान नकवी, कौनेन आब्दी, अलमास ज़ैदी, पयाम नकवी, ज़मीर ज़ैदी, अंबर नकवी समेत कमेटी के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने अहम भूमिका निभाई। जुलूस शांतिपूर्ण माहौल में अपने तय मार्ग से होकर संपन्न हुआ।





Leave a Reply