The Voice of Bareilly since 2010

अशरफ खां पुलिस चौकी के बाहर फटी पाइपलाइन से हजारों गैलन पानी बर्बाद, हादसे की आशंका

bareillylive@bareillynews:अशरफ खां पुलिस चौकी के बाहर फटी पाइपलाइन से हजारों गैलन पानी बर्बाद, हादसे की आशंका

बरेली। शहर के थाना प्रेमनगर क्षेत्र स्थित अशरफ खां पुलिस चौकी के ठीक बाहर पेयजल आपूर्ति की पाइपलाइन पिछले दो दिनों से फटी होने के कारण हजारों गैलन पानी व्यर्थ बह रहा है।

लगातार पानी बहने से सड़क पर बड़ा गड्ढा बन गया है और फिसलन बढ़ने से दुर्घटना की आशंका भी गहरा गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों दोपहिया और चारपहिया वाहन गुजरते हैं।

आसपास स्थित हार्टमैन, बीबीएल और क्रिएथिक स्कूलों के छात्र-छात्राओं तथा अभिभावकों को भी आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


क्षेत्रवासियों ने संबंधित विभाग से पाइपलाइन की तत्काल मरम्मत कराने और सड़क की स्थिति सुधारने की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

। लोगों ने जल संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि जल अमूल्य प्राकृतिक संसाधन है। इसकी अनावश्यक बर्बादी रोकना हम सभी की जिम्मेदारी है, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए जल संसाधनों को सुरक्षित रखा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!