The Voice of Bareilly since 2010

हरेला महोत्सव: प्रकृति‑संरक्षण व संस्कारों का संगम, समाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का मंचन

Bareillylive: अखिल भारतीय उत्तराखंड महासभा के दसवें हरेला महोत्सव का आयोजन हाल ही में बड़े उत्साह और उमंग के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता व अधिवक्ता अनिल कुमार सक्सेना ने कहा कि उत्तराखंड वासी जहाँ भी रहें, राष्ट्र को सर्वोपरि मानते हैं और उनके बेटे देश की सीमाओं की रक्षा में सदैव अग्रणी रहे हैं।

महिलासशक्तिकरण सम्मान से सम्मानित श्रीमती चंद्रा देवलिया ने हरेला पर्व की पर्यावरणीय प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व प्रकृति-संरक्षण का संदेश देता है।

सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद घिल्डियाल ने महासभा की गतिविधियों का परिचय देते हुए बताया कि 2008 से बरेली इकाई ने लगातार कार्यक्रमों के माध्यम से समाज सेवा जारी रखी है। पार्षद राजेश अग्रवाल ने बरेली को उत्तराखंड की देहरी बताते हुए कहा कि यहाँ का व्यापार व उद्योग उत्तराखंड से गहराई से जुड़ा है और प्रवासी उत्तराखंडियों में ईमानदारी व राष्ट्रभक्ति की विशेषता है। संरक्षक डॉ. दीप पंत ने महासभा के सामाजिक‑ सांस्कृतिक प्रयासों की सराहना की।

कार्यक्रम में प्रतिभाशाली बालक‑बालिकाओं, वरिष्ठ नागरिकों और संस्कृत कर्मियों का सम्मान किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अल्मोड़ा, हल्द्वानी, रानीखेत, खटीमा तथा स्थानीय कलाकारों ने भाग लिया; आयोजनों में पूरन सिंह दानू, जगदीश आर्य, चंद्रप्रकाश जोशी, देवेंद्र खेड़ा, सोमवती परिहार, भावना राणा व तारा पांडे का विशेष सहयोग रहा। वन विभाग के सहयोग से दर्शकों को तुलसी के पौधे भी वितरित किए गए और आयोजकों ने उपस्थित लोगों से इन्हें अपनी माताओं के नाम पर लगाने की अपील की।

समापन पर जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह देवलिया ने आयोजकों व सहभागियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में करनल एम.सी. पंत, दामोदर लोहानी, जै. सी. काला सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने योगदान दिया। सभा में उपस्थित सभी ने मिलकर समाज व राष्ट्र की समृद्धि हेतु प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!