The Voice of Bareilly since 2010

एक-एक यूनिट रक्त बचाएगा अमूल्य जीवन: संजीव अग्रवाल

एक-एक यूनिट रक्त बचाएगा अमूल्य जीवन: संजीव अग्रवाल

bareillylive@bareillynews: ब्रह्माकुमारीज सेवाकेंद्र में मेगा रक्तदान शिविर, 100 से अधिक लोगों ने किया रक्तदान

बरेली। सिविल लाइंस स्थत ब्रह्माकुमारीज सेवाकेंद्र में रविवार को विश्व बंधुत्व दिवस और संस्थान की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि की 19वीं पुण्यतिथि के अवसर पर मेगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ कैंट विधायक एवं भाजपा के सह कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल और प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण सक्सेना ने संयुक्त रूप से किया। शिविर में 100 से अधिक लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।

कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने कहा कि रक्तदान महादान है। दान किया गया प्रत्येक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद मरीज के लिए जीवन की उम्मीद बन सकता है। उन्होंने कहा कि मानव सेवा से बढ़कर कोई दूसरा धर्म नहीं है। समाजसेवा के ऐसे आयोजनों में महिलाओं और युवाओं की भागीदारी सकारात्मक बदलाव का संदेश देती है।

रक्षासूत्र बांधकर दीर्घायु की कामना

रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर सेवाकेंद्र की वरिष्ठ राजयोगिनी पार्वती दीदी ने विधायक संजीव अग्रवाल और वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण सक्सेना की कलाई पर रक्षासूत्र बांधा। उन्होंने दोनों को तिलक लगाकर दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और सफल सार्वजनिक जीवन की मंगलकामना की।

रक्तदाताओं का बढ़ाया हौसला

रक्तदान के बाद विधायक संजीव अग्रवाल ने शिविर में पहुंचकर रक्तदान करने वाली महिलाओं और युवाओं से मुलाकात की। उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके सेवा कार्य की सराहना की।

इस दौरान ब्रह्माकुमारीज संस्थान की वरिष्ठ बहनें, सेवाधारी, समाजसेवी अमरीश कठेरिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!