अंशू आरव के कार्यालय पर कायस्थ समाज की बैठक, वैवाहिक परिचय सम्मेलन की सफलता का संकल्प

@Bareillylive : हिंदू सेना के अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ट्रस्ट के युवा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अंशू दीपक सक्सेना आरव के निवास स्थित कार्यालय पर कायस्थ समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ हनुमान चालीसा एवं चित्रगुप्त वंदना के साथ हुआ। कार्यक्रम में समाज के अनेक गणमान्य स्वजनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और आगामी वैवाहिक परिचय सम्मेलन को सफल बनाने पर विचार-विमर्श किया।

बैठक को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट प्रदीप सक्सेना तथा राष्ट्रीय महामंत्री दीपक सक्सेना ने भी संबोधित किया। उन्होंने उपस्थित समाजबंधुओं से संगठन की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी देने तथा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज की एकता, परस्पर संवाद और आपसी सहयोग को मजबूत करने का सशक्त माध्यम हैं।

व्यस्तता के कारण वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार उपस्थित नहीं हो सके, लेकिन उन्होंने वर्चुअल माध्यम से बैठक को संबोधित किया। उन्होंने सभी उपस्थित समाजबंधुओं को आयोजन की बधाई दी और कहा कि वैवाहिक परिचय सम्मेलन समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों के लिए उपयुक्त जीवनसाथी चुनने का अच्छा अवसर प्रदान करता है। उन्होंने समाज से इस आयोजन को सर्वसम्मति से सफल बनाने का आग्रह किया।

बैठक में उपस्थित समस्त सम्मानित स्वजनों ने अपने-अपने विचार रखे। सभी ने एक स्वर में कहा कि वैवाहिक परिचय सम्मेलन केवल रिश्तों का मंच नहीं, बल्कि समाज में आपसी मेलजोल, विश्वास और एकजुटता को बढ़ाने वाला महत्वपूर्ण आयोजन है। उपस्थितजनों ने संगठन के वैवाहिक परिचय सम्मेलन को पूरी ताकत और उत्साह के साथ सफल बनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर अध्यक्ष डॉ. अंशू आरव ने कहा कि यह एक अत्यंत सार्थक पहल है, जिसके माध्यम से समाज के परिवार और परिचितजन अपने विवाह योग्य वर-कन्याओं के लिए उपयुक्त रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मेलन सामाजिक एकता का संदेश भी देते हैं और समाज के लोगों को एक मंच पर लाते हैं। उन्होंने समाजबंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में आयोजन से जुड़ने तथा एकजुटता का परिचय देने की अपील की। अंत में डॉ. अंशू आरव ने बैठक में सम्मिलित होने वाले सभी स्वजनों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में अजय जौहरी, राकेश सक्सेना, मुकेश जौहरी, अविनाश सक्सेना, राजेश जौहरी, पंकज जौहरी, राजीव सक्सेना, मोहित सक्सेना, अजय वर्मा, अतुल जौहरी, एडवोकेट विजय सक्सेना, अनुराग सक्सेना, सुनील सक्सेना, प्रमिल सक्सेना, धीरज सक्सेना आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। महिला शक्ति के रूप में गौरी सक्सेना, शिवाली श्रीवास्तव, प्रतिभा जौहरी, प्रीति सक्सेना, पूजा सक्सेना, आभा सक्सेना, पूनम सक्सेना, रितु सक्सेना एवं शोभा सक्सेना आदि ने भी बैठक में सक्रिय भागीदारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!