The Voice of Bareilly since 2010

बारावफात और जुलूस-ए-शराफत मियां को लेकर बरेली में ट्रैफिक प्लान तैयार

बारावफात और जुलूस-ए-शराफत मियां को लेकर बरेली में ट्रैफिक प्लान तैयार

@bareillylive 1️⃣ 25 अगस्त शाम 6 बजे से लागू होगा डायवर्जनबारावफात और 26 अगस्त को प्रस्तावित जुलूस-ए-शराफत मियां को देखते हुए बरेली यातायात पुलिस ने शहर में यातायात व्यवस्था को लेकर व्यापक डायवर्जन प्लान तैयार किया है। यह व्यवस्था 25 अगस्त शाम 6 बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक लागू रहेगी।

2️⃣ भारी वाहनों की शहर में एंट्री पर रोक
मिनी बाईपास, इज्जतनगर, डेलापीर,ईसाइयों की पुलिया, नवयुवान कोठी, ऑफिसर्स मेस और सैटेलाइट तिराहे से शहर की ओर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। रामगंगा तिराहे से चौपला की ओर भी भारी वाहनों की आवाजाही नहीं होगी।

3️⃣ बाहर से आने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रूट तय दिल्ली, रामपुर, नैनीताल और पीलीभीत से आने वाले भारी वाहनों के लिए बड़े बाईपास, परसाखेड़ा और ट्रांसपोर्टनगर समेत अलग-अलग वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। लखनऊ और बदायूं की ओर जाने वाले वाहनों के लिए भी अलग रूट तय किए गए हैं, ताकि शहर के भीतर अनावश्यक दबाव न बढ़े।

4️⃣ भीड़ बढ़ी तो चार पहिया, ऑटो और ई-रिक्शा भी रोके जाएंगे जुलूस के दौरान भीड़ वाले इलाकों में जरूरत के अनुसार चार पहिया वाहन, ऑटो और ई-रिक्शा भी रोके जा सकते हैं। अशोक नगर, कोहाड़ापीर, गंगापुर, मठ की चौकी, श्यामगंज, कालीबाड़ी, बरेली कॉलेज, पटेल चौक और चौपला समेत कई स्थानों पर यातायात को डायवर्ट किया जा सकता है।

5️⃣ एसपी ट्रैफिक अकमल खान की प्लानिंग की हो रही तारीफ बारावफात जैसे बड़े आयोजन में हजारों लोगों की आवाजाही के बीच यातायात को सुचारु रखना आसान काम नहीं है। एसपी ट्रैफिक अकमल खान और उनकी टीम ने भीड़, भारी वाहनों और रोडवेज बसों की आवाजाही को ध्यान में रखते हुए पहले से वैकल्पिक मार्ग तैयार कर एक व्यवस्थित ट्रैफिक प्लान बनाया है खास बात यह है कि सिर्फ रास्ते बंद करने के बजाय वैकल्पिक रूट की व्यवस्था पर जोर दिया गया है, जिससे आम जनता को कम से कम परेशानी हो। अब इस प्लान की असली सफलता जमीनी स्तर पर इसके बेहतर क्रियान्वयन से तय होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!