The Voice of Bareilly since 2010

श्यामगंज में श्रावण पुत्रदा एकादशी पर भव्य श्याम गुणगान, फूलों से सजा दरबार

श्यामगंज में श्रावण पुत्रदा एकादशी पर भव्य श्याम गुणगान

Bareillylive: श्रावण मास पुत्रदा एकादशी पर श्यामगंज के श्री शिरडी साई-खाटूश्याम सर्वदेव मंदिर में 23 अगस्त, 2026 को भव्य भजन-संध्या व शृंगार आयोजन हुआ। सुबह से ही कलकत्ता और बैंगलोर से मंगाए गए फूलों से बाबा श्याम का अलौकिक श्रीशोभित श्रृंगार किया गया, जिसकी झलक देखने सैकड़ों श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। श्रृंगार और भंडारे का आयोजन एक भक्त की मनोकामना पूरी होने पर किया गया। मंदिर के महंत पंडित सुशील पाठक ने बताया कि कामिका एकादशी के अवसर पर सक्सेना परिवार ने श्रृंगार एवं भंडारे का आयोजन कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।

दरबार में भक्तों ने अपने सुख-दुःख और मनोकामनाओं की अरजी लगाई। मंदिर में पिछले एक माह से आए निधि कटेरिया और विकास गंगवार की भी कहानी चर्चा का केंद्र रही; महंत के मार्गदर्शन पर दोनों ने एकादशी में अरजी लगाई, जिसके बाद विकास ने राममनोहर लोहिया अस्पताल में उत्कृष्ट रैंक प्राप्त करने की खुशखबरी साझा की। इस पर सभी ने प्रसन्नता व्यक्त की।
शाम को भजन-संध्या की शुरुआत आनंद बाबू ने की। प्रसिद्ध भजनों ने भक्तों का मन मोह लिया—शिबम शर्मा, सोनल चंचल और गुरु गणेश ने श्रद्धा-रस से भरे भजन प्रस्तुत किए, जिसमें “श्याम तेरी बंसी पुकारे” पर पूरा पंडाल झूम उठा।

आयोजकों में राजेश कुमार सक्सेना, सुरेखा सक्सेना सहित कई स्थानीय गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। संगीत में आर्गन पर विशाल मौर्य, ढोलक पर सचिन और पैड पर अंकुर कश्यप ने तालमेल बंधाया; साउंड सेबा बिपिन कश्यप ने सुनिश्चित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धार्मिक उल्लास का वातावरण बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!