The Voice of Bareilly since 2010

तेज रफ्तार बाइक ने कांवड़िये को मारी टक्कर, कांवड़ खंडित; गंगाजल सड़क पर बिखरा

तेज रफ्तार बाइक ने कांवड़िये को मारी टक्कर

हरिद्वार से गंगाजल लेकर पैदल गांव लौट रहा था जत्था, घायल अस्पताल में भर्ती; बाइक सवार हिरासत में

bareillylive@bareillynews:फतेहगंज पश्चिमी, बरेली। हरिद्वार से गंगाजल लेकर पैदल गांव लौट रहे कांवड़ियों के जत्थे में शामिल एक कांवड़िये को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में कांवड़िया गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर के दौरान उसकी कांवड़ भी खंडित हो गई और उसमें रखा गंगाजल सड़क पर बिखर गया। साथी कांवड़ियों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने बाइक सवार को बाइक समेत हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के मुताबिक, थाना क्षेत्र के गांव टिटोली से 14 अगस्त को करीब 25 कांवड़ियों का जत्था हरिद्वार के लिए रवाना हुआ था। हरिद्वार पहुंचने के बाद जत्थे ने दो दिन प्रवास किया। इसके बाद सोमवार को सभी कांवड़िये गंगाजल लेकर पैदल गांव लौटने के लिए रवाना हुए।

शुक्रवार शाम जत्था फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में पट्टी पेट्रोल पंप के पास पहुंचा था। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार ने जत्थे में शामिल वेद प्रकाश को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वेद प्रकाश सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे में उनकी कांवड़ भी टूट गई और उसमें रखा गंगाजल सड़क पर फैल गया। घटना के बाद साथी कांवड़ियों ने तत्काल घायल को अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक सवार को बाइक समेत हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!