आजाद इंटर कॉलेज के पास लगाया गया कैंप, अदनान मियां ने की अगुवाई
bareillylive@bareillynews:बरेली। जश्न-ए-ईद मीलादुन्नबी के मुबारक मौके पर पुराना शहर से निकाले गए जुलूस-ए-मुहम्मदी का ऑल इंडिया रजा एक्शन कमेटी (आरएसी) की ओर से इस्तकबाल किया गया। आजाद इंटर कॉलेज के पास आरएसी की ओर से कैंप लगाया गया था। यहां नबीरा-ए-आला हजरत और आरएसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अदनान रजा कादरी ने अंजुमनों के सदर की दस्तारबंदी की। आरएसी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जुलूस में शामिल लोगों का फूलों से स्वागत किया।
शाम को मौलाना अदनान रजा कादरी के कैंप पर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार इस्तकबाल किया। इसके बाद मौलाना अदनान रजा कादरी और उनके साहिबजादे अली रजा मियां ने अपने हाथों से विभिन्न अंजुमनों के सदर की दस्तारबंदी की।
इस मौके पर हाफिज इमरान रजा बरकाती, अब्दुल लतीफ कुरैशी, सैयद मुशर्रफ, हनीफ अजहरी, मुशाहिद रफत, मोहम्मद जुनैद, मुजफ्फर अली, सईद सिब्तैनी, इब्ने हसन, फरकान रजा, अजहर रजा, हाफिज फरमान, आदिल रजा, अब्दुल मुईद रजा, इरशाद रजा, इमरान वारसी, मोहम्मद ताहिर, मोहम्मद अहमद, चांद रजा, समी रजा, आरिफ रजा, अबु जर, तंजीम रजा, मौलाना माजिद, आफताब रजा, अफजल रजा, गुल हसन, निहाल रजा, इसहाक अलवी, मोहम्मद उवैस, मोहसिन रजा, शानू अल्वी, आफताब अल्वी, कासिम कुरैशी और मोहम्मद तालिब आदि मौजूद रहे।
आज फरहपुर के जुलूस की करेंगे कयादत
बुधवार को ईद मीलादुन्नबी के मौके पर मौलाना अदनान रजा कादरी फरीदपुर से निकलने वाले जुलूस की कयादत करेंगे। इसके बाद ख्वाजा कुतुब स्थित आरएसी मुख्यालय ‘बैतुर्रजा’ पर परिंदे आजाद कर अमन और मोहब्बत का पैगाम दिया जाएगा।
वहीं, कुल्हाड़ापीर से शुरू होने वाले जुलूस-ए-मुहम्मदी के इस्तकबाल के लिए बिहारीपुर की ढाल के पास आरएसी का कैंप लगाया जाएगा। यहां भी मौलाना अदनान रजा कादरी मौजूद रहेंगे और विभिन्न अंजुमनों के सदर की दस्तारबंदी करेंगे।






Leave a Reply