The Voice of Bareilly since 2010

नैनीताल-हल्द्वानी हाईवे पर भूस्खलन, सड़क पर गिरे भारी बोल्डर और मलबा; वाहनों की लगी लंबी कतार

नैनीताल-हल्द्वानी हाईवे पर भूस्खलन, सड़क

bareillylive@bareillynews:नैनीताल। उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच नैनीताल-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग एक बार फिर भूस्खलन के कारण बाधित हो गया। रविवार तड़के दोगांव के पास पहाड़ी से भारी बोल्डर और मलबा सड़क पर गिरने से हाईवे पर यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

भूस्खलन की सूचना मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। सड़क पर गिरे बोल्डर और मलबे को हटाने के लिए जेसीबी मशीनों की मदद से युद्धस्तर पर काम शुरू किया गया। हाईवे बंद होने के कारण नैनीताल और हल्द्वानी की ओर जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

भूस्खलन के चलते हाईवे के दोनों ओर वाहनों का तांता लग गया। यातायात को सुचारु करने के लिए प्रशासन और संबंधित विभाग की टीम लगातार सड़क से मलबा हटाने में जुटी रही।

वहीं, भूस्खलन की चपेट में आने से राष्ट्रीय राजमार्ग का पैराफिट भी क्षतिग्रस्त हो गया है। लगातार बारिश के बीच पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है, जिससे यात्रियों को सावधानी बरतने की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!