The Voice of Bareilly since 2010

सेवा संकल्प अभियान की प्रदेश कार्यशाला में शामिल हुए कैंट विधायक संजीव अग्रवाल

सेवा संकल्प अभियान की प्रदेश कार्यशाला में शामिल हुए कैंट विधायक संजीव अग्रवाल

bareillylive@bareillynews:बरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सोमवार को लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मार्स हॉल में सेवा संकल्प अभियान की प्रदेश कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में बरेली कैंट विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं भाजपा के सह कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने सहभागिता की।

कार्यशाला में संजीव अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन को सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित के प्रति प्रतिबद्धता का उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का सेवाकाल भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणादायी है। उनके नेतृत्व में जनसेवा को प्राथमिकता मिली है और सुशासन के माध्यम से देश विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र निर्माण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए देश की विकास यात्रा को गति प्रदान की है। उनकी नीतियों और कार्यशैली का प्रभाव देश ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है। सेवा और समर्पण की भावना को जन-जन तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।

कार्यशाला के दौरान विधायक संजीव अग्रवाल ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात की। इस दौरान संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करने तथा केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों को और प्रभावी बनाने के संकल्प को दोहराया।

कार्यक्रम में भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी, उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्यमंत्री पंकज चौधरी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक सहित प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह और पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यशाला में प्रदेशभर से आए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सेवा संकल्प अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!