bareillylive@bareillynews:देवरनियां। पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ की रिछा (दमखोदा) समेत तीन ब्लॉक इकाइयों के चुनाव रविवार को संपन्न हुए। बरेली स्थित अर्बन कोऑपरेटिव बैंक मुख्यालय में आयोजित अधिवेशन के दौरान नवाबगंज विधायक एमपी आर्य भी मौजूद रहे।
चुनाव में रिछा (दमखोदा) ब्लॉक इकाई के अध्यक्ष पद पर ब्रह्मदेव आर्य और मंत्री पद पर दशरथ सिंह गंगवार को दोबारा चुना गया। दोनों पदाधिकारियों के पुनर्निर्वाचन पर समर्थकों ने उनका स्वागत किया।
वहीं नवाबगंज ब्लॉक में अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी नरदेव और मंत्री पद की जिम्मेदारी कुंवरसेन को सौंपी गई। बहेड़ी ब्लॉक में हरीश कुमार को अध्यक्ष तथा अफजाल अहमद को मंत्री चुना गया। निर्वाचित पदाधिकारियों का उपस्थित शिक्षकों ने स्वागत किया।
अधिवेशन को संबोधित करते हुए विधायक एमपी आर्य ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए शिक्षकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम में पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के मंडल मंत्री सुनील कुमार, जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गंगवार, राजपाल, अनुज गंगवार समेत संगठन के पदाधिकारी और शिक्षक मौजूद रहे।






Leave a Reply