The Voice of Bareilly since 2010

ग़ज़ल के युगपुरुष दुष्यंत की जयंती पर साहित्य सभा, बृजेन्द्र अंकिचन को दुष्यंत स्मृति सम्मान

ग़ज़ल के युगपुरुष दुष्यंत की जयंती

Bareillylive: मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में मंगलवार को बिहारीपुर स्थित सभागार में हिन्दी के महान ग़ज़लकार दुष्यंत कुमार की 93वीं जयंती पर विचार गोष्ठी और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे रणधीर प्रसाद गौड़ ने कहा कि मात्र 42 वर्ष की अल्पायु में दुष्यंत कुमार ने हिन्दी ग़ज़ल में जो योगदान दिया, वह असाधारण था और उन्हीं कारणों से उन्हें सदी का महानायक कहा जाने लगा। उनकी ग़ज़लें आज भी पाठकों और श्रोताओं के बीच बेहद लोकप्रिय हैं।

कार्यक्रम में शायरी और ग़ज़ल में विशिष्ट योगदान के लिए बरेली के प्रख्यात ग़ज़लकार बृजेन्द्र अंकिचन को चौदहवाँ दुष्यंत कुमार स्मृति साहित्य सम्मान से सम्मानित किया गया। पदक, शाल, अभिनंदन-पत्र और स्मृति चिन्ह का सम्मान मुख्य अतिथि रमेश गौतम, अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा, विशिष्ट अतिथि डॉ. अवनीश यादव, कार्यक्रम अध्यक्ष रणधीर प्रसाद गौड़ एवं इन्द्र देव त्रिवेदी ने संयुक्त रूप से प्रदान किया। पुरस्कार प्राप्त कर बृजेन्द्र अंकिचन ने कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनकी साहित्य सृजन की जिम्मेदारी और बढ़ा देता है।

कार्यक्रम की शुरुआत अरुणा सिन्हा द्वारा सरस्वती वंदना से हुई जबकि क्लब का आवाहन गीत प्रकाश चंद्र सक्सेना ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने किया और आभार मनोज दीक्षित ‘टिंकू’ ने व्यक्त किया।

समारोह में साहित्यिक व सांस्कृतिक हस्तियों के साथ अनेक स्थानीय गणमान्य भी उपस्थित रहे। विशेष रूप से प्रकाश सक्सेना, डॉ. सुरेश रस्तोगी, सुधीर मोहन, निर्भय सक्सेना, राम प्रकाश ओज, मनोज टिंकू, राज कुमार अग्रवाल, संतोष कपूर, जितेन्द्र मिश्रा, सुनील कुमार शर्मा, रीतेश साहनी, अरुणा सिन्हा, आलोक शंखधार, आभा तिवारी और अलका त्रिवेदी मौजूद थे। आयोजन ने दुष्यंत कुमार की स्मृति में साहित्यिक चेतना और शायरी के प्रति समुदाय की निष्ठा को दोबारा उजागर किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!