The Voice of Bareilly since 2010

त्रिवटीनाथ मंदिर पर महाआरती कर शिवसेना नाथ नगरी ने श्रावण मास के कार्यक्रमों का किया भव्य समापन

त्रिवटीनाथ मंदिर पर महाआरती कर शिवसेना नाथ नगरी ने श्रावण मास

@Bareillylive :शिवसेना नाथ नगरी बरेली ने आज सोमवार को बाबा त्रिवटी नाथ मंदिर में भव्य सप्तम महाआरती कर इस वर्ष के श्रावण मास के कार्यक्रमों का समापन किया। शंकरभक्ति से ओत-प्रोत इस आरती में सैकड़ों शिवभक्तों और शिव सैनिकों ने भाग लेकर धार्मिक गरिमा बढ़ाई और बाबा महादेव से आशीर्वाद की कामना की कि आने वाले वर्षों में भी इसी प्रकार परंपरागत भव्य महाआरती आयोजित होती रहे।

शिवसेना जिला प्रमुख दीपक पाठक ने कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए सभी शिव सैनिकों और आयोजकों का हृदय से धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि इस वर्ष श्रावण मास के दौरान मंदिर में आयोजित सभी कार्यक्रम सफल रहे और युवाओं में शिवभक्ति की जागृति स्पष्ट दिखी। दीपक पाठक ने आगे कहा कि सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों के माध्यम से स्थानीय समुदाय में एकता व सहयोग की भावना को और मजबूत किया जाएगा।

आज की अंतिम महाआरती में मधु पाठक, गीता मिश्रा, प्रभजोत कौर, श्री पाठक, रुद्राक्षि श्रीवास्तव, स्मृति पाठक, श्री राजीव पांडेय, देवेंद्र यादव, शिवम उपाध्याय, विनोद राजपूत, संजय चंद्रा, विष्णु सिंह, विश्व प्रताप सिंह, अंश सिंह, अविनाश तथा अंशुमान मेहरा प्रमुख रूप से मौजूद रहे। इनके साथ ही अन्य कई शिव सैनिक और श्रद्धालु भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे जिन्होंने आरती में भाग लेकर वातावरण को दिव्य बना दिया।

समापन अवसर पर मंदिर परिसर में प्रसाद वितरण किया गया और भक्तों ने एक-दूसरे को श्रावण मास के संतोषजनक समापन पर शुभकामनाएं दीं। आयोजक समिति ने आने वाले वर्षों के लिए कार्यक्रम की और बेहतर रूपरेखा तैयार करने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!