The Voice of Bareilly since 2010

सेमीखेड़ा नहर से सलारगला तक सड़क बदहाल, गड्ढों में भरा बारिश का पानी

गड्ढों में पानी भरने से तालाब बनी सेमीखेड़ा- सलारगला मार्ग की सड़क।

bareillylive@bareillynews:देवरनियां। कोतवाली क्षेत्र के मुख्य मार्ग स्थित तिराहे से सेमीखेड़ा होते हुए सलारगला जाने वाली सड़क की हालत बेहद खराब है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं। बारिश के बाद इनमें पानी भर जाने से सड़क तालाब में तब्दील हो गई है। जलभराव और कीचड़ के कारण राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है।

सड़क के किनारे किसानों की जरूरत का सामान उपलब्ध कराने वाला बाजार भी है। बारिश के दिनों में सड़क पर पानी और कीचड़ जमा होने से दुकानदारों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों को भी जरूरी सामान खरीदने के लिए इसी कीचड़ और जलभराव से होकर गुजरना पड़ रहा है। सड़क पर फिसलन होने के कारण आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं।

ग्रामीणों और दुकानदारों का कहना है कि सड़क की मरम्मत के लिए कई बार जनप्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष छेदा लाल गंगवार ने लोक निर्माण विभाग से सड़क की तत्काल मरम्मत कराने और जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!