The Voice of Bareilly since 2010

लाभांश बढ़ाकर 125 रुपये किए जाने पर कोटेदारों ने जताया आभार

लाभांश बढ़ाकर 125 रुपये किए जाने पर कोटेदारों ने जताया आभार

bareillylive@bareillynews:बरेली। उचित दर विक्रेताओं के लाभांश में 35 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी किए जाने पर जिले के कोटेदारों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और खाद्य एवं रसद मंत्री मनोज कुमार पांडेय के प्रति आभार जताया। सरकार ने लाभांश 90 रुपये से बढ़ाकर 125 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है।

कोटेदारों की ओर से जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापन भेजा गया। इसमें कहा गया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत उचित दर विक्रेता गरीब, जरूरतमंद और पात्र परिवारों तक खाद्यान्न पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। लाभांश बढ़ाए जाने से उन्हें आर्थिक मजबूती मिलेगी।

कोटेदारों ने सरकार के इस निर्णय को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इससे प्रदेशभर के हजारों उचित दर विक्रेताओं को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने खाद्य एवं रसद मंत्री का भी आभार जताया। कहा कि उन्होंने कोटेदारों की समस्याओं और मांगों को सरकार के समक्ष प्रमुखता से रखा, जिसके बाद लाभांश बढ़ाने का निर्णय लिया गया।

इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष अंशुल अग्रवाल, सरताज अहमद, राजिया बेगम, ओमकार सिंह, अनम, मयूर कुमार, नरेश गंगवार, अंकित गंगवार, हरि सिंह, अशोक मेहरोत्रा और राजीव अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!