The Voice of Bareilly since 2010

आउटसोर्स कर्मियों का न्यूनतम मानदेय 20 हजार किए जाने पर जताया आभार

आउटसोर्स कर्मियों का न्यूनतम मानदेय 20 हजार किए जाने

bareillylive@bareillynews:बरेली। प्रदेश के लाखों आउटसोर्स कर्मियों का न्यूनतम मानदेय 20 हजार रुपये प्रतिमाह किए जाने के निर्णय पर शिक्षणेत्तर कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश ने प्रदेश सरकार का आभार जताया है। परिषद के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष हरिशंकर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति धन्यवाद व्यक्त करते हुए इसे आउटसोर्स कर्मियों के हित में महत्वपूर्ण कदम बताया।

हरिशंकर ने कहा कि आउटसोर्स कर्मी लंबे समय से विभिन्न सरकारी और शैक्षणिक संस्थानों में पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ सेवाएं दे रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें कम मानदेय और सेवा की अनिश्चितता जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। न्यूनतम मानदेय 20 हजार रुपये किए जाने से कर्मचारियों को आर्थिक राहत मिलने के साथ ही उनके परिवारों को भी लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा कि शिक्षणेत्तर कर्मचारी संयुक्त परिषद लगातार आउटसोर्स कर्मियों की समस्याओं और उनके हितों को लेकर आवाज उठाती रही है। मानदेय में वृद्धि कर्मचारियों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा की दिशा में सकारात्मक पहल है। परिषद ने मुख्यमंत्री के निर्णय का स्वागत करते हुए प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!