bareillylive@bareillynews:बरेली। विगत सावन माह में आयोजित आदर्श कांवड़ यात्रा 2026 के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन के उपलक्ष्य में महादेव सेवा समिति, बरेली द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में कांवड़ यात्रा को सफल बनाने में सहयोग देने वाले पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों, समाजसेवियों, व्यापारियों तथा कांवड़ जत्थेदारों को सम्मानित किया जाएगा।
महादेव सेवा समिति के महानगर अध्यक्ष दुर्गेश कुमार गुप्ता ने बताया कि सम्मान समारोह 3 सितंबर, गुरुवार को अपराह्न 1 बजे आईएमए (IMA) हॉल, बरेली में आयोजित होगा। कार्यक्रम में जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बरेली की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
समिति की ओर से बताया गया कि आदर्श कांवड़ यात्रा के दौरान प्रशासन, पुलिस, समाजसेवियों, व्यापारियों और कांवड़ यात्रियों ने आपसी सहयोग एवं समन्वय से यात्रा को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसी योगदान के सम्मान में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
महानगर अध्यक्ष दुर्गेश कुमार गुप्ता ने सभी मीडिया बंधुओं से कार्यक्रम में उपस्थित होकर आयोजन को गरिमा प्रदान करने का आग्रह किया है।
संपर्क:
दुर्गेश कुमार गुप्ता, महानगर अध्यक्ष, महादेव सेवा समिति, बरेली
मोबाइल: 9411090093, 7906477976






Leave a Reply