The Voice of Bareilly since 2010

बरेली में पीएमएस संघ के चुनाव संपन्न, डॉ. दिनेश कुमार बने अध्यक्ष

बरेली में पीएमएस संघ के चुनाव संपन्न, डॉ. दिनेश कुमार बने अध्यक्ष

bareillylive@bareillynews:प्रमुख पदों पर नए पदाधिकारियों का निर्वाचन, 136 चिकित्सकों ने किया मतदान

बरेली, 2 सितंबर 2026। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ (पीएमएस) की जिला बरेली शाखा के वर्ष 2026-27 के चुनाव बुधवार को मतदान एवं मतगणना के साथ संपन्न हो गए। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी गई।

अध्यक्ष पद पर डॉ. दिनेश कुमार ने 72 मत प्राप्त कर 10 मतों के अंतर से डॉ. अजय कुमार (62 मत) को हराया। महिला उपाध्यक्ष पद पर डॉ. सीमा सिंह ने 95 मत प्राप्त कर डॉ. उत्तरा शर्मा (36 मत) को 59 मतों के अंतर से पराजित किया।

उपाध्यक्ष पद पर तीन प्रत्याशियों में डॉ. अनुराग गौतम को 91 और डॉ. अमित दिनकर को 78 मत मिले। दोनों निर्वाचित घोषित किए गए। डॉ. राजेश कुमार को 40 मत प्राप्त हुए।

सचिव पद पर डॉ. संचित शर्मा ने 78 मत प्राप्त कर डॉ. रोहम (55 मत) को 23 मतों से हराया। वित्त सचिव पद पर डॉ. मयंक सागर 70 मत प्राप्त कर 6 मतों के अंतर से विजयी रहे। डॉ. पुष्पेंद्र सिंह को 64 मत मिले।

सेंट्रल एग्जीक्यूटिव कमेटी सदस्य पद पर डॉ. प्रवीण यादव और एडिटर पद पर डॉ. गजेंद्र सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए।

चुनाव अधिकारी डॉ. मेघ सिंह व जोनल सेक्रेटरी डॉ. दिग्विजय सिंह की देखरेख में तथा केंद्रीय पर्यवेक्षक डॉ. प्रवीण कुमार एवं डॉ. अरुण तोमर के पर्यवेक्षण में चुनाव प्रक्रिया पूरी हुई। कुल 150 मतों में से 136 मत पड़े, जिनमें दो मत निरस्त किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!