The Voice of Bareilly since 2010

तहसील दिवस पर मेधावी शिक्षकों का सम्मान, उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला प्रशस्ति-पत्र

तहसील-दिवस-पर-मेधावी-शिक्षकों-का-सम्मान

bareillylive@bareillynews:शिक्षक समाज और राष्ट्र के भविष्य के निर्माता, जिलाधिकारी ने शिक्षकों की निष्ठा और समर्पण को सराहा

बरेली। तहसील दिवस के अवसर पर शुक्रवार को शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में जनपद के मेधावी एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। जिले की प्रत्येक तहसील में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान शिक्षकों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर उनके शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों की सराहना की गई।

कार्यक्रम में आयुक्त और जिलाधिकारी की ओर से उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर शिक्षकों में उत्साह नजर आया। अधिकारियों ने शिक्षकों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि बेहतर शिक्षा के माध्यम से ही विद्यार्थियों के भविष्य को मजबूत आधार दिया जा सकता है।

जिलाधिकारी ने कहा कि शिक्षक समाज के निर्माण और राष्ट्र के भविष्य को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षकों की निष्ठा, समर्पण और निरंतर प्रयास विद्यार्थियों के व्यक्तित्व एवं भविष्य निर्माण में निर्णायक योगदान देते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि उनके संस्कार, सोच और व्यक्तित्व को भी आकार देते हैं।

उन्होंने सम्मानित शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि उनका कार्य अन्य शिक्षकों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। शिक्षा के क्षेत्र में इसी तरह समर्पण के साथ कार्य करते हुए विद्यार्थियों को बेहतर भविष्य की ओर ले जाना शिक्षक समाज की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!