Bareillylive : श्री हरे राम ग्वाल-बाल भगवती सेवा समिति (रजि.), सुभाष नगर, बरेली द्वारा अपने 46वें वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित श्री कृष्ण लीला समारोह का रविवार को वंशी लीला, अक्रूर आगमन, मुष्टिक-चाणूर युद्ध एवं कंसवध के भावपूर्ण मंचन के साथ भक्तिमय वातावरण में समापन हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ बरेली बार एसोसिएशन के प्रचार सचिव श्री शांतनु मिश्रा जी द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। मंच पर कंस के अत्याचार, देवकी-वसुदेव की कथा, कृष्ण जन्म और फिर मथुरा में अक्रूर के आगमन से लेकर कंसवध तक की पौराणिक गाथाओं को स्थानीय कलाकारों ने जीवंत किया।
वंशी लीला एवं अक्रूर आगमन की लीला में शिवांश रघुवंशी, अंकित महेश्वरी, कु. काजल सक्सेना, अनुषा, नीतू, आयुषी शर्मा, मारो, कुणाल, गौरव, अमन आदि ने विशेष भूमिकाएं निभाईं। कंसवध के प्रसंग में जब बलराम एवं श्री कृष्ण कंस की ओर बढ़े, तो दर्शक दीर्घा में बैठे श्रद्धालु “श्री कृष्ण की जय” के जयघोष से गूंज उठे। कंस के तिलस्मी गुफा में प्रवेश और श्रीकृष्ण द्वारा उसे बाहर खींच लाने, फिर भीषण संग्राम के उपरांत एक झटके में उछलकर कंस के सीने पर बैठकर मुष्टि प्रहार से उसके प्राणान्त करने का दृश्य देख भक्तिभाव से सराबोर दर्शकों ने ठाकुरजी को लड्डू भेंट किए।
इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में सर्वश्री मुकेश कुमार शर्मा, अनिल सक्सेना, कपिल सक्सेना, पंकज सक्सेना, राजेंद्र कुमार, शंकर लाल कश्यप, डॉ. अनिल मिश्रा, मनोज सक्सेना, संजीव सक्सेना, भारतेन्द्र सिंह, शैलेंद्र सिंह, डॉ. अनु मिश्रा, अवनीश शर्मा, विद्या शर्मा, ममता शर्मा, डॉ. पूनम शर्मा, आयुष शर्मा, आलोक कश्यप, सुधीर, कमल, राकेश कश्यप, कौशल शर्मा आदि का विशेष योगदान रहा।
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्री कृष्ण लीला समारोह अत्यंत हर्ष-उल्लास के साथ मनाया गया, जिसमें स्थानीय परिवारों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।






Leave a Reply