bareillylive@bareillynews:2 करोड़ के बजट में बनी फिल्म हनुमान अंश ने टॉक्सिक से लेकर आवारापन 2 तक की छुट्टी कर दी है। शुरूआत भले ही फिल्म को अच्छी न मिली हो, लेकिन धीरे-धीरे नीम करोली बाबा की जिंदगी पर बनी फिल्म ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। जल्द ही फिल्म हनुमान अंश वर्ल्डवाइड रिलीज होने वाली है।
हालांकि, नीम करोली बाबा की जिंदगी पर बनी फिल्म को दर्शकों तक लाने का सफर मेकर्स के लिए बिल्कुल भी आसान नहीं था। 15 दिन के प्रोडक्शन के बाद फिल्म फ्लोर पर गई, लेकिन कैमरा चलने का नाम ही नहीं ले रहा था। बाद में निर्देशक ने सभी को हनुमान चालीसा पढ़ने के लिए कहा। फिर जो सेट पर चमत्कार हुआ, उसका खुलासा खुद फिल्म के एक्टर और निर्देशक ने किया।
हनुमान अंश के सेट पर 3 घंटे तक परेशान थी यूनिट :
हनुमान अंश (Hanuman Ansh)के निर्देशक विशाल चतुर्वेदी और शोभिनव सत्या ने एक एक्सक्लूसिव बातचीत में कहा, कि “पहले दिन हमारे जो लीड एक्टर थे उनकी तबीयत खराब हो गई थी। सेट पर लगातार परेशानी आ रही थी। दूसरे दिन से जब मैं (शोभिनव सत्या) आया और हम सुबह 7 बजे की शिफ्ट में पहुंचे, तो 3 घंटे तक कैमरा रोल ही नहीं हो रहा है।
शोभिनव सत्या ने आगे कहा, “कुछ न कुछ शूटिंग के दौरान अड़चने आ ही रही थीं। सर ने कहा कि चलो अब हम पूजा करते हैं और हनुमान चालीसा पढ़ते हैं। फिर जैसे ही पाठ खत्म होते-होते लोग इधर-उधर से आ गए और बोले चलो अब शूट शुरु करते हैं।”
हनुमान चालीसा पूरी होते-होते दूर हो गई दिक्कतें :
शोभिनव सत्या ने शूटिंग पर हुए चमत्कारों के बारे में आगे बताते हुए कहा, “हनुमान चालीसा पूरी होते-होते खुद ब खुद सारी दिक्कतें खुद ब खुद खत्म होती चली गईं, तो हम लोग यूज टू हो गए।”
निर्देशक विशाल चतुर्वेदी बोले, “हमने ये मन बना लिया था कि अगर शूट में कोई भी दिक्कत आती है, तो हम हनुमान चालीसा पढ़ते हैं। हर दिन काम हो जाता था। हां कुछ लोग साथ में थे जो बैकग्राउंड में अपना पूरा काम कर रहे थे, उनके क्रेडिट नहीं छीनने चाहिए, मेरी प्रोडक्शन यंग टीम ने भी बहुत मेहनत की है।”
बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है हनुमान अंश :
हनुमान अंश के कलेक्शन की बात करें तो पहले वीकेंड पर सिर्फ 60 लाख रूपये कमाने वाली इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल 72.88 करोड़ की कमाई की है। मूवी का ग्रॉस कलेक्शन 85.97 करोड़ तक पहुंच चुका है।






Leave a Reply