The Voice of Bareilly since 2010

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां योजनाओं को पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने की महत्वपूर्ण कड़ीः सांसद बरेली

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां योजनाओं को पात्र लाभार्थियों

Bareillylive : प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा आज बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की आँगनबाड़ी कार्यकत्री/आँगनबाड़ी सहायिका तथा महिला कल्याण विभाग के लाभार्थियों हेतु सम्मान समारोह एवं नव नियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम राजकीय इण्टर कॉलेज प्रांगण अयोध्या में किया गया।

उक्त के क्रम में जनपद बरेली के विकास भवन स्थित सभागार में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम व अयोध्या से लाइव प्रसारण जनप्रतिनिधि सांसद बरेली छात्रपाल गंगवार, महापौर डॉ0 उमेश गौतम, विधायक कैण्ट संजीव अग्रवाल, जिलाधिकारी अविनाश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी देवयानी, आँगनबाड़ी कार्यकत्री/आँगनबाड़ी सहायिका तथा महिला कल्याण विभाग के लाभार्थीगणों ने देखा एवं सुना गया।

इस अवसर पर सांसद ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिकाएं अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा, संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां एवं सहायिकाएं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केन्द्र स्मार्ट हो रहे हैं और मां के बाद यदि बच्चों को किसी से संवाद होता है तो वह आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिकाओं से ही होता है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा आप सभी को सशक्त और मजबूत किया जा रहा है और सरकार द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की सुविधाओं का ध्यान रखते हुए उन्हें 05 लाख रुपये तक के कैशलेस स्वास्थ्य बीमा तथा मानदेय में वृद्धि की घोषणा भी की गई है।

उक्त के उपरांत जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रशस्ति पत्र तथा बच्चों को पोषण पोटली वितरित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!