bareillylive@bareillynews:जगह-जगह पुष्पवर्षा से हुआ पालकी का स्वागत, कृष्णापुरी में हुआ भव्य अभिनंदन
बरेली, 11 सितंबर 2026। श्री गणेशोत्सव 2026 के तहत नाथ नगरी के राजा सेवा समिति की ओर से शुक्रवार को भगवान श्री गणेश की भव्य पालकी यात्रा निकाली गई। शाम सात बजे श्री दुर्गा जी धाम मंदिर, चौक बिहारीपुर खत्रियान से शुरू हुई यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, गणेश भक्त और सेवादार परिवार सहित शामिल हुए। पूरे मार्ग में ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
पालकी यात्रा रवि शंकर मेहरोत्रा मार्ग, बैंक ऑफ बड़ौदा, छैला बिहारी कपूर मार्ग, बिहारीपुर बजरिया, हृदय नारायण गोयल कोठी, खत्री धर्मशाला, कपूर गली और कृष्णापुरी होते हुए रवि शंकर मेहरोत्रा मार्ग स्थित नाथ नगरी के राजा के पंडाल पहुंची।
यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर भगवान श्री गणेश की पालकी का स्वागत किया। आकर्षक ढंग से सजी पालकी के दर्शन के लिए मार्ग में लोगों की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने भगवान श्री गणेश का पूजन कर आशीर्वाद लिया।
समाज को जोड़ने का संदेश
नाथ नगरी के राजा सेवा समिति के संस्थापक अध्यक्ष विकास मेहरोत्रा ने कहा कि श्री गणेशोत्सव केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भक्ति, एकता, सामाजिक समरसता और जनभागीदारी का पर्व है। पालकी यात्रा का उद्देश्य अधिक से अधिक परिवारों और गणेश भक्तों को महोत्सव से जोड़ना तथा नाथ नगरी की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करना है।
उन्होंने कहा कि समिति का प्रयास है कि श्री गणेशोत्सव के माध्यम से भक्ति के साथ समाज के प्रति जिम्मेदारी और सकारात्मक सोच का संदेश भी जन-जन तक पहुंचे।
कृष्णापुरी में हुआ भव्य स्वागत
पालकी यात्रा के कृष्णापुरी स्थित नवल बिहारी मंदिर के पास पहुंचने पर स्थानीय श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान राहुल कपूर, मधु कक्कड़, कैलाश टंडन, नीरज भारद्वाज, अनुराग कक्कड़, मुकेश मेहरोत्रा और पूर्व सभासद नंदकिशोर आचार्य सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
श्रद्धालुओं ने भगवान श्री गणेश की आरती और पूजन कर पुष्प अर्पित किए। ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयघोष के बीच पालकी का स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में लोगों के एकत्र होने से पूरा क्षेत्र उत्सव और भक्ति के रंग में रंग गया।
बड़ी संख्या में भक्त और सेवादार हुए शामिल
पालकी यात्रा में कमल टंडन, शिवा कक्कड़, अतुल सक्सेना, पारस रस्तोगी, दर्शन रस्तोगी, पारस शर्मा, राजगोपाल खट्टर, किरण कटारिया, रुचि मेहरा, शिवा कपूर, आशा कपूर, भावना मल्होत्रा, विवेक कक्कड़, सरिता दुबे, मधु कक्कड़, मेघा कक्कड़, इशिका कक्कड़, नूतन मिश्रा, मधु शर्मा, सुनीता खंडेलवाल, सुनीता कक्कड़, प्रवीण सक्सेना, नितिन मेहरोत्रा, मानसी रस्तोगी, मुनीष कुमार सहित बड़ी संख्या में गणेश भक्त और सेवादार मौजूद रहे।
कार्यक्रम में समिति के संस्थापक अध्यक्ष विकास मेहरोत्रा और मीडिया प्रभारी अमित अरोड़ा की विशेष भूमिका रही।
समिति ने पालकी यात्रा में शामिल सभी श्रद्धालुओं, स्वागत करने वाले परिवारों, सेवादारों और सहयोगियों का आभार जताया। समिति पदाधिकारियों ने कहा कि सभी के सामूहिक सहयोग और सहभागिता से श्री गणेशोत्सव 2026 को भव्य स्वरूप दिया जा रहा है।






Leave a Reply