bareillylive@bareillynews:17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान, कैंप कार्यालय पर तैयारियों को लेकर हुई बैठक
बरेली। कैंट विधानसभा विधायक एवं सह कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने रविवार को रामपुर गार्डन स्थित कैंप कार्यालय में आगामी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर बैठक की। बैठक में अभियान को सफल बनाने के लिए विस्तृत रूपरेखा, कार्ययोजना और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
जनसेवा ही भाजपा का मूल मंत्र : संजीव अग्रवाल
बैठक को संबोधित करते हुए संजीव अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का मूल मंत्र जनसेवा है। जनसेवा के इस महासंकल्प को व्यापक स्तर पर जन-जन तक पहुंचाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंच बनाते हुए सेवा कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जाएगा। अभियान की सफलता के लिए उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को पूरी जिम्मेदारी एवं समर्पण के साथ जुटने का आह्वान किया।
पदाधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
बैठक के दौरान विधायक संजीव अग्रवाल ने अभियान को प्रभावी और व्यवस्थित तरीके से संचालित करने के लिए पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों और उनकी जिम्मेदारियों को लेकर भी चर्चा की गई।
इस दौरान महानगर उपाध्यक्ष एवं सेवा संकल्प अभियान संयोजक प्रवेश वर्मा, सहसंयोजक अमरीश कठेरिया, प्रभु दयाल लोधी, योगेंद्र कुमार, राजबहादुर सक्सेना, अरुण कश्यप और संजीव चौहान समेत तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।






Leave a Reply