The Voice of Bareilly since 2010

भोजीपुरा में गूंजा युवा शक्ति का उत्साह, तीन हजार से अधिक युवाओं का हुआ सम्मान

भोजीपुरा में गूंजा युवा शक्ति

bareillylive@bareillynews:बरेली। भोजीपुरा में रविवार को युवा शक्ति के सम्मान और उत्साहवर्धन के लिए भव्य ‘युवा सम्मान समारोह’ आयोजित किया गया। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा उत्तर प्रदेश के शोध प्रमुख एवं कार्यक्रम आयोजक शिवमंगल सिंह राठौर के नेतृत्व में निजी बारातघर सभागार में आयोजित समारोह में 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के तीन हजार से अधिक युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

भारत माता और वंदे मातरम् के नारों से गूंजा पंडाल

कार्यक्रम का संचालन वेदप्रकाश पटेल ने किया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद छत्रपाल गंगवार और विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इसके बाद आयोजक शिवमंगल सिंह राठौर के आह्वान पर ‘वंदे मातरम्’, ‘भारत माता की जय’ और ‘जय श्री राम’ के जयघोष से पूरा पंडाल गूंज उठा। बड़ी संख्या में मौजूद युवाओं ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की।

युवा शक्ति ही राष्ट्र निर्माण की रीढ़ : छत्रपाल गंगवार

मुख्य अतिथि सांसद छत्रपाल गंगवार ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश का आने वाला कल पूरी तरह युवाओं के हाथों में है। युवा शक्ति राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी रीढ़ है। उन्होंने युवाओं से सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने और देश के विकास में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया।

सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील

कार्यक्रम आयोजक शिवमंगल सिंह राठौर ने सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी युवाओं के साथ साझा की। उन्होंने युवाओं से इन योजनाओं का लाभ उठाकर शिक्षा, रोजगार, स्वरोजगार और विकास के क्षेत्र में आगे बढ़ने की अपील की।

उन्होंने कहा कि युवाओं को अवसर और सही मार्गदर्शन मिले तो वे अपने साथ-साथ समाज और देश की प्रगति में भी महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।

सम्मान पाकर खिले युवाओं के चेहरे

समारोह में पहुंचे युवाओं को अंगवस्त्र और पुरस्कार भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने के बाद युवाओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। आयोजकों ने कहा कि युवा प्रतिभाओं और ऊर्जा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इस तरह के कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाएंगे।

बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम को सफल बनाने में मंडल अध्यक्ष रिठौरा **वेदप्रकाश पटेल, मुकेश कश्यप, सुखवीर सिंह यादव, पप्पू कश्यप, राजीव उर्फ लव-कुश साहू, हनुमान दल के विवेक गंगवार, ऋषभ गंगवार, कुलदीप राजपूत, अभिषेक गंगवार, बंटी गंगवार, अर्जुन गंगवार, नितिन गंगवार, अरविंद यादव, चीकू वर्मा, तरुण प्रजापति, ब्रजेश कुमार, अंकित पंडित, डॉ. राहुलदेव, रक्षपाल गंग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!