bareillylive@bareillynews:बरेली। बिहारीपुर खत्रीयान स्थित दरगइया गली के श्री शिव शक्ति दुर्गा जी धाम मंदिर में 32वां श्री गणेश महोत्सव इस वर्ष भी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। महोत्सव का आयोजन 14 सितंबर से 25 सितंबर तक किया जाएगा।
सोमवार को मंदिर के श्रद्धालुओं की ओर से भगवान श्री गणपति महाराज की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रश्मि पटेल एवं प्रशांत पटेल ने भगवान श्री गणेश की आरती उतारकर और हरी झंडी दिखाकर किया।
शोभायात्रा जिला पंचायत से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होती हुई बिहारीपुर ढाल और दरगइया गली स्थित मंदिर परिसर पहुंची। रास्ते में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर गणपति महाराज का स्वागत किया। श्रद्धालुओं के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई।
मंदिर परिसर में शोभायात्रा पहुंचने के बाद पंडाल में सात फीट ऊंची भगवान श्री गणेश की प्रतिमा की विधि-विधान से स्थापना की गई। प्रतिमा की स्थापना एवं पूजन पं. निरंजन तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया।
इस अवसर पर भक्तों को 21 छोटी गणेश प्रतिमाएं भी वितरित की गईं। श्रद्धालु इन प्रतिमाओं को अपने-अपने घरों में स्थापित कर 12 दिनों तक भगवान गणपति की सेवा, पूजा-अर्चना और आराधना करेंगे।
शोभायात्रा में सहविभाग कारवां श्री हरीश चंद्र कश्यप, विकास मेहरोत्रा, विवेक कक्कड़, अमित अरोड़ा, मुनीश कुमार, मनोज कक्कड़, संजय मेहरोत्रा, उपेंद्र जैन, नवीन सूरी, लवलीन कपूर, सुमित मेहरोत्रा, विपिन पाल सिंह, रविंदर यादव, शुभम कुर्मी, किरण कटारिया, मुनीष शर्मा, भावना मेहरोत्रा, पारस रस्तोगी, अभय रस्तोगी, शिवा कक्कड़, शोभना अरोड़ा, इंद्रदेव त्रिवेदी, कमल टंडन, जितेंद्र कुमार मिश्रा, राम गोपाल खट्टर, प्रदीप कुमार, सचिन मेहरा, कामिनी रस्तोगी, सुषमा मिश्रा, सिद्धांत अरोड़ा, मोनिका मेहरा आदि मौजूद रहे।






Leave a Reply