बरेली@bareillylive:बरेली। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सांप के डसने से चार लोग घायल हो गए। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
बिथरी चैनपुर क्षेत्र: गांव रामनगर गोटिया निवासी अतुल (36) पुत्र ओमप्रकाश के हाथ में सांप ने डस लिया। परिजनों के मुताबिक, घर में पानी की मोटर के नीचे सांप बैठा था। अतुल सांप को बाहर निकालने का प्रयास कर रहा था, तभी सांप ने उसके हाथ में डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।
सुभाषनगर क्षेत्र: गांव बिरिया नारायणपुर निवासी भगवान देई (60) पत्नी जीवाराम को घर के पास स्थित दूध की डेयरी में सांप ने डस लिया। उनके बेटे के मुताबिक, भगवान देई डेयरी में कंडे निकाल रही थीं। इसी दौरान वहां बैठे सांप ने उनके हाथ में डस लिया। हालत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र: मोहल्ला साहूकारा निवासी सत्यवती (35) पत्नी लक्ष्मी प्रसाद सुबह घर में सफाई कर रही थीं। इसी दौरान वहां छिपे सांप ने उनके हाथ में डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।
भुता क्षेत्र: गांव पो नगला निवासी सोनू (20) पुत्र भीमसेन सुबह खेत में धान की फसल देखने जा रहा था। रास्ते में मेड़ के पास बैठे सांप ने उसके पैर में डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले आए।
चारों घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।






Leave a Reply